UP में भारत की 16वीं जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में जनगणना का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
जनगणना का पहला चरण 22 मई 2026 से शुरू होकर 20 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान मकानों की गणना और मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे। खास बात यह है कि इस बार पूरी प्रक्रिया (UP) मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल तरीके से संचालित की जाएगी।
दूसरे चरण में होगी जनसंख्या गणना
जनगणना (UP) का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें प्रदेश की वास्तविक जनसंख्या, परिवार के सदस्यों और सामाजिक-आर्थिक जानकारी दर्ज की जाएगी।
UP: बड़े स्तर पर तैनाती
इस विशाल अभियान (UP) को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है।
- 18 मंडलायुक्त
- 75 जिलाधिकारी
- 17 नगर आयुक्त
- 600 जिला स्तरीय अधिकारी
- 1195 चार्ज अधिकारी
- 285 मास्टर ट्रेनर
- 6939 फील्ड ट्रेनर
इसके अलावा करीब 5 लाख पर्यवेक्षक और प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे।
प्रशासन (UP) के अनुसार जनगणना को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जनगणना न केवल जनसंख्या के आंकड़े जुटाने का माध्यम होगी, बल्कि भविष्य की नीतियों और योजनाओं की दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

