Varanasi: लंका में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन होटल की गिरी दीवार, मिर्जापुर का मजदूर गंभीर घायल

Varanasi: लंका थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन होटल की दीवार गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार नरिया इलाके में एक प्राइमरी स्कूल के पास होटल निर्माण (Varanasi) का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय राजेश बिंद मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि राजेश मिर्जापुर के रहने वाले हैं और रोजी-रोटी के लिए वाराणसी में मजदूरी कर रहे थे।

साथियों ने बचाई जान

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने साहस दिखाते हुए करीब 15 मिनट की मशक्कत में मलबा हटाकर राजेश को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों (Varanasi) के अनुसार उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।

Varanasi: निर्माण कार्य पर लगी रोक

बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य में मिर्जापुर से करीब 14 मजदूर लाए गए थे। हादसे के बाद एहतियातन काम को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण स्थल के मालिक अविनाश सिंह और ठेकेदार अमित सिंह बताए जा रहे हैं, जो घटना के बाद से ही मौके से गायब हैं। इससे उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों (Varanasi) से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles