Varanasi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरम है। इसी कड़ी में काशी में भी एक अनोखा धार्मिक आयोजन देखने को मिला, जहां बंगाली समाज से जुड़ी महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना कर भाजपा की जीत की कामना की।
गंगा घाट (Varanasi) पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती उतारी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने शंखनाद कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। घाट पर “हर-हर गंगे” और जयकारों के बीच जीत की कामना के स्वर गूंजते रहे।
‘प्रचंड बहुमत’ की कामना के साथ पूजा
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे मां गंगा से प्रार्थना करने आई हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिले और वहां एक मजबूत सरकार का गठन हो। उनका मानना है कि यह परिवर्तन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
Varanasi: महिलाओं का विश्वास– ‘इस बार बदलाव तय’
बीजेपी कार्यकर्ता रीना ने कहा कि सभी महिलाएं एकजुट होकर शंखनाद कर रही हैं और जीत का उत्सव पहले ही मना रही हैं, क्योंकि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार बंगाल में बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक ही सरकार होने के कारण जनता अब बदलाव चाहती है।
कार्यक्रम (Varanasi) के दौरान महिलाओं ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि राज्य में लंबे समय से एक ही शासन रहा है और अब जनता विकास और परिवर्तन की ओर देख रही है।

