Varanasi: सारनाथ-चौबेपुर क्षेत्र के कौआपुर गांव में सोमवार को इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसे 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया गया। गनीमत रही कि बच्ची की जान बच गई। वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इमरान की 6 वर्षीय बेटी, जो एक निजी स्कूल में एलकेजी की छात्रा है, स्कूल (Varanasi) से छुट्टी के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बैठाया और फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
कुएं में फेंककर फरार हुआ आरोपी
आरोप है कि युवक बच्ची को छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास ले गया और वहां करीब 70 फीट गहरे सूखे कुएं में धक्का दे दिया। कुएं से बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
बच्ची बेहद डरी-सहमी हालत में मिली और उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे तत्काल अस्पताल (Varanasi) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
Varanasi: पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में टीमें गठित की गईं। देर रात चेकिंग के दौरान शंकरपुर ओवरब्रिज (Varanasi) के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
पुलिस (Varanasi) के रुकने के इशारे पर वह भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद निवासी कौआपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी भी बरामद हुई है।

