Varanasi: मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आशीष और मनीष राजभर पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह मुठभेड़ वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव इलाके (Varanasi) में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। जैसे ही पुलिस टीम ने उन्हें घेरने की कोशिश की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।
2 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा
पुलिस (Varanasi) टीम ने करीब 2 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह और फूलपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने किया।
Varanasi: अवैध हथियार बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों के खिलाफ हत्या, लूट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस (Varanasi) इसे अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

