Varanasi: जिले के सेवापुरी विकास खंड के बाराडीह भुसौला गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीन परिवारों के कुल 11 सदस्यों द्वारा धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। कार्यक्रम का आयोजन धर्म जागरण मंच काशी जिला के तत्वावधान में भुसौवला पेट्रोल पंप के पास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित परिवारों ने वैदिक परंपराओं के अनुसार यज्ञ, हवन और पूजन किया। इसके बाद तिलक-चंदन लगाकर और कलावा बांधते हुए सभी ने सनातन धर्म अपनाने की सार्वजनिक घोषणा की। आयोजन में मौजूद लोगों के अनुसार पूरा कार्यक्रम (Varanasi) पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Varanasi: नट बिरादरी के परिवारों ने लिया निर्णय
धर्म परिवर्तन करने वाले लोग नट बिरादरी से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनमें सफी नट, मुख्तार और वकील के परिवार शामिल हैं। कुल 11 सदस्यों ने सामूहिक रूप (Varanasi) से सनातन परंपरा को अपनाते हुए नए नाम भी ग्रहण किए।
परिवारों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने करीब चार पीढ़ी पहले इस्लाम धर्म स्वीकार किया था, लेकिन वे स्वयं को भगवान नटराज का उपासक मानते हैं। इसी आस्था के चलते उन्होंने पुनः सनातन परंपरा में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे भी वैदिक रीति से पूजा-अर्चना करने की बात कही।
कार्यक्रम (Varanasi) में धर्म जागरण मंच के संयोजक प्रदीप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखी गई। हालांकि इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

