Varanasi: सिंधोरा में बारात से लौटते युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्थर से कुचला चेहरा, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Varanasi: सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात से लौट रहे 25 वर्षीय रोहित राजभर को रास्ते में रोककर हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा और फिर पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। वारदात के बाद शव को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।

मृतक रोहित राजभर मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों सारनाथ के रुस्तमपुर (कस्तमपुरा) स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था। वहीं किसी बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था।

आरोप है कि इसी रंजिश में देर रात जब वह घर लौट रहा था, तब बसंतपुर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों (Varanasi) ने उसे रोक लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और पत्थर से चेहरा कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पहचान होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की हालत देख परिवार में कोहराम मच गया। घटना (Varanasi) से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

मृतक के भाई किशन राजभर ने तहरीर देकर हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि रोहित को पहले से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए धमकियां मिल रही थीं, जिससे साफ है कि हमलावर पहले से वारदात की तैयारी में थे।

Varanasi: क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों को समझाकर जाम खत्म कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही इलाके (Varanasi) में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

परिजनों ने सरकार से 2 करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक जिला प्रशासन (Varanasi) के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, उनका धरना समाप्त नहीं होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles