Varanasi: बड़ागांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने एक विवाहिता को पहले गर्म तवे से दागा और फिर छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।
पीड़िता के मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि युवती को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आए दिन मारपीट और उत्पीड़न के बाद इस बार क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं।
तवे से दागने के बाद छत से फेंका
परिजनों (Varanasi) के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवती को गर्म तवे से दागा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर जलन के निशान पड़ गए। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता के शरीर पर जलने के गहरे घाव हैं और ऊंचाई से गिरने के कारण कई अंदरूनी चोटें भी आई हैं। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
Varanasi: पुलिस ने दर्ज की FIR
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता के पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच (Varanasi) की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। यह मामला एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा (Varanasi) को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

