Varanasi: लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती जल समस्या को लेकर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के लिए शपथ दिलाई गई।
Varanasi: जल संकट को बताया गंभीर चुनौती
कार्यक्रम (Varanasi) का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय और कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी ने किया। इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को जल बचाने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश के कई हिस्से भूमिगत जल की कमी से जूझ रहे हैं और इसका असर अब वाराणसी में भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
वर्षा जल संरक्षण पर दिया जोर
कार्यक्रम में वर्षा जल संरक्षण को पानी की समस्या के समाधान का प्रभावी तरीका बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज भी लाखों लोगों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है, ऐसे में हर व्यक्ति को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकें और आसपास के लोगों (Varanasi) को भी इसके प्रति जागरूक करें। वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पेयजल जीवन का आधार है और भावी पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों को भी जागरूक (Varanasi) करने का भरोसा जताया। इस अवसर पर गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरि, सुनीता सिंह, गीता वर्मा, रीता प्रजापति सहित कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

