Varanasi: कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर और घाट पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर निवासी राजू कनौजिया अपने दोस्तों विकास यादव, राकेश यादव और दिनेश यादव के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर दर्शन और गंगा स्नान (Varanasi) के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक राजू गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर और कैथी चौकी इंचार्ज पवन राय पुलिस टीम (Varanasi) के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।
Varanasi: युवक करता था नौकरी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक मुंबई में रहकर निजी नौकरी करता था और कुछ दिनों के लिए घर आया हुआ था। उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पहले हुई थी। परिवार (Varanasi) में पत्नी सुमन कनौजिया और 8 वर्षीय बेटी है। राजू छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने भी घटना पर दुख जताया और प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

