Varanasi: आम तोड़ने के विवाद में किशोर की पिटाई, आरोपी पड़ोसी पर केस दर्ज

Varanasi: अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक 12 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल किशोर के परिजनों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी किशोर ने पड़ोस में लगे आम के पेड़ से एक आम तोड़ लिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी सूरज मिश्रा ने बच्चे (Varanasi) को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक रूप ले गई और बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल किशोर को परिजनों ने इलाज के लिए चिकित्सक के पास पहुंचाया। परिजनों के अनुसार घटना के बाद बच्चा काफी डरा-सहमा हुआ है।

Varanasi: पीड़ित की मां ने दर्ज की शिकायत

पीड़ित की मां अनीता सरकार ने भेलूपुर थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि मामूली बात को लेकर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जो बेहद गलत है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों से जुड़े छोटे विवादों (Varanasi) को हिंसा में बदलना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की।

इस मामले (Varanasi) में भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सूरज मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles