BJP के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम-सीएम के फूंके छायाचित्र, महोबा पीड़िता को न्याय दिलाने की उठाई मांग

BJP द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और अजय राय का पुतला दहन किए जाने के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जोरदार जवाबी प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के छायाचित्र जलाकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मोदी-योगी शर्म करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “जनविरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि BJP  विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर किया जा रहा है।

BJP  ने कांग्रेस नेतृत्व का किया अपमान

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि BJP  ने जिस तरह कांग्रेस नेतृत्व का अपमान करने का प्रयास किया, उसके विरोध में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों और सामाजिक न्याय के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने महोबा की दलित युवती से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।

जिला मुख्यालय पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने BJP के खिलाफ कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles