Varanasi में 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, दो नामजद समेत कई पर केस दर्ज

Varanasi: चितईपुर थाना क्षेत्र के महामनापुरी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सोमनाथ पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र स्थित उधरनपुर निवासी सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह और उनके अन्य सहयोगियों ने घर पहुंचकर धमकी दी। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पहले से दर्ज एक मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

Varanasi: पीड़ित ने बताया पूरा वाकया

सोमनाथ पांडेय के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले सुभाष राय के खिलाफ 17 लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के बाद पुलिस न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। आरोप है कि उसी प्रकरण को लेकर अब लगातार दबाव बनाया जा रहा है और मुकदमा वापस लेने अथवा समझौता करने के लिए धमकियां दी जा रही हैं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी घर पर पहुंचे और अभद्र व्यवहार करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपी पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुभाष राय उर्फ चिंटू, विजय सिंह समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रंगदारी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles