Varanasi: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर आक्रोश सभा आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए।
Varanasi: पीएम पर टिप्पणी के विरोध में आयोजित हुई सभा
वाराणसी महानगर और जिला भाजपा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम (Varanasi) में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व और अजय राय की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। जिला मुख्यालय परिसर (Varanasi) में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। इस दौरान कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक शिष्टाचार का पालन सभी दलों को करना चाहिए और सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग आवश्यक है।
प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति की गई कथित टिप्पणी से काशीवासियों में नाराजगी है और इसी भावना (Varanasi) को व्यक्त करने के लिए आक्रोश सभा आयोजित की गई है। वहीं एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भी कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।
कार्यक्रम (Varanasi) में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक अवधेश सिंह, मेयर अशोक तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

