Varanasi: शीतला घाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, 10 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के मदरवा स्थित शीतला घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से दो किशोर डूबने लगे। स्थानीय मल्लाहों के प्रयास से एक बालक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 10 वर्षीय एक बालक की डूबने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर कॉलोनी (Varanasi) निवासी विवेक कुमार (10) और मुरारी चौक निवासी सिराज (12) मंगलवार सुबह गंगा स्नान के लिए शीतला घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे।

Varanasi: गंगा की घारा में हुए लापता

घाट (Varanasi) पर मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबता देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद मल्लाह तत्काल गंगा में कूद पड़े। बचाव अभियान के दौरान सिराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि विवेक गंगा की धारा में लापता हो गया।

सूचना मिलने पर लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिराज को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत (Varanasi) पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और मल्लाहों की मदद से विवेक की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक विवेक के पिता विनोद राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Varanasi) के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने घाटों (Varanasi) पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित करने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles