Sonbhadra: चेतवां जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बीए छात्र का शव, मोबाइल गिरवी रखकर लिए थे रुपये, जांच-पड़ताल

Sonbhadra: बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव के एक बीए अंतिम वर्ष के छात्र का शव शनिवार सुबह चेतवां जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार नेमना गांव निवासी प्रवेश कुमार (21) पुत्र गुलाब चंद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से फॉर्म भरने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे एक राहगीर ने परिजनों (Sonbhadra) को सूचना दी कि चेतवां जंगल में सड़क किनारे स्थित एक चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रवेश कुमार के रूप में की। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक प्रवेश कुमार जरहां स्थित एक महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। घटना के बाद उसके भाई सर्वेश कुमार ने बीजपुर थाने (Sonbhadra) में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Sonbhadra: कॉल डिटेल और लेन-देन की पड़ताल शुरू

परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पहले प्रवेश ने चेतवां स्थित एक जनसेवा केंद्र पर अपना मोबाइल फोन गिरवी रखकर लगभग 4500 रुपये प्राप्त किए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक को दिए गए रुपये किस खाते में भेजे गए और पूरी लेन-देन प्रक्रिया क्या रही।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस (Sonbhadra) का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles