पीएम मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर काशी आएंगे CM Yogi, लाभार्थियों से करेंगे सीधा संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनकल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath 12 जून को वाराणसी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक परिसर में आयोजित विशाल जनकल्याणकारी शिविर में हिस्सा लेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री

शिविर में विशेष रूप से पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्ट्रीट वेंडर योजना और विभिन्न मुख्यमंत्री (CM Yogi) योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लाभार्थियों से मुलाकात कर योजनाओं के प्रभाव और उनके अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं से जोड़ना है।

ओडीओपी उत्पादों और काशी की संस्कृति की झलक

कार्यक्रम में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत काशी की प्रसिद्ध लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और पान के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी जैसे पारंपरिक उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा।

विभिन्न विभाग लगाएंगे जनसेवा स्टॉल

शिविर में बाल विकास एवं महिला कल्याण, कृषि, उद्यान, नेडा, पर्यटन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, हथकरघा एवं श्रम, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग सहित कई विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता संबंधी विवरण और विभिन्न सरकारी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा

स्वास्थ्य विभाग (CM Yogi) की ओर से विशेष चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा, जहां ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण और सामान्य ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए विशेष चिकित्सा टीम तैनात की जाएगी, ताकि वे एक ही स्थान पर चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, लाभार्थियों की उपस्थिति तथा विभिन्न विभागों के स्टॉलों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस जनकल्याणकारी शिविर का लाभ उठाएं और सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन को बेहतर बना सकें। यह आयोजन न केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा, बल्कि काशी की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को भी व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles