Varanasi: गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, एनडीआरएफ के सर्च अभियान चलाकर ढूंढा शव, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Varanasi: भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट पर गुरुवार तड़के गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने कई घंटों तक सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के कछवां निवासी शिवशंकर सिंह (32) पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है।

दोस्तों के साथ पहुंचा था तुलसी घाट

जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह वाराणसी (Varanasi) के अस्सी क्षेत्र स्थित एक होटल में कार्यरत था। गुरुवार तड़के वह अपने कुछ दोस्तों के साथ तुलसी घाट घूमने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच वह गंगा स्नान के लिए नदी में उतरा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते युवक गंगा की तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके।

Varanasi: पुलिस और एनडीआरएफ मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद गंगा में व्यापक स्तर पर सर्च अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ के गोताखोरों और राहतकर्मियों ने कई घंटों तक नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब आठ बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया।

शव मिलने की सूचना के बाद घाट (Varanasi) पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला स्नान के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं (Varanasi) पूरी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी गंगा में बढ़ते जलस्तर और तेज धारा को देखते हुए स्नान करने वालों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles