Varanasi: हुकुलगंज में देर रात हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार शिव मंदिर में घुसी, मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Varanasi: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शिव मंदिर से टकरा गई। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन चालक घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब दो बजे की है। एक आर्टिका कार चौकाघाट (Varanasi) से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर में जा घुसा।

Varanasi: टक्कर से मंदिर को पहुंचा नुकसान

कार (Varanasi) की जोरदार टक्कर से मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। रात के समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस चालक की स्थिति और दुर्घटना (Varanasi) के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles