Varanasi में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से युवा पहलवान की मौत, अखाड़े में मचा हड़कंप

Varanasi: चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित ऐतिहासिक अखाड़ा रामसिंह में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवा पहलवान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक रोज की तरह अखाड़े में व्यायाम और पहलवानी का अभ्यास करने पहुंचा था। हादसे के बाद अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

अभ्यास के दौरान बिजली के तार की चपेट में आया युवक

मृतक की पहचान बड़ी पियरी निवासी शिवम गौड़ उर्फ हर्ष (25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम प्रतिदिन की तरह सुबह अखाड़ा रामसिंह (varanasi) में अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान वह वहां मौजूद बिजली के एक तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

Varanasi: अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई जिंदगी की डोर

हादसे के तुरंत बाद अखाड़े में मौजूद लोगों ने शिवम को उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और परिजन भी अस्पताल (varanasi)पहुंच गए, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।युवा पहलवान की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मोहल्ले और अखाड़े से जुड़े लोगों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। शिवम की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

चौक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम (varanasi) के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला बिजली के करंट की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जिस बिजली (varanasi) के तार से यह हादसा हुआ, वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles