Varanasi में समाजवादी पार्टी के नेता जीशान अंसारी ने सोमवार को अनोखे अंदाज में अपनी मांग उठाई। वह जिला मुख्यालय पहुंचे और अपने खून से लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजते हुए गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की। इस दौरान जिला मुख्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
खून से लिखा ज्ञापन सौंपा
जीशान अंसारी एक लैब टेक्नीशियन के साथ जिला मुख्यालय (Varanasi) पहुंचे। वहां उन्होंने अपने खून से प्रधानमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और उसके संरक्षण के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की गई।
मीडिया से बातचीत में जीशान अंसारी (Varanasi) ने कहा कि वह पहले भी इसी मांग को लेकर जिला मुख्यालय आ चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए इस बार उन्होंने अपने खून से पत्र लिखकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा, “मैंने अपने खून से पत्र इसलिए लिखा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह एहसास हो कि एक समाजवादी कार्यकर्ता भी गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग कर रहा है।”
Varanasi: गाय के नाम पर राजनीति बंद करे भाजपा
जीशान अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को गाय के नाम पर राजनीति (Varanasi) करने के बजाय इस विषय पर ठोस निर्णय लेना चाहिए। उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में गौ संरक्षण को लेकर गंभीर है तो गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देकर उसके संरक्षण और सम्मान के लिए प्रभावी नीतियां लागू करनी चाहिए।
सपा नेता ने कहा कि वाराणसी (Varanasi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि यहां से भेजे गए इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग दोहराई।

