Varanasi: थाने में सुनवाई न होने का आरोप, दलित महिला ने पुलिस कमिश्नर की गाड़ी रोककर मांगा इंसाफ

Varanasi: जंसा थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके और उसकी 18 वर्षीय बेटी पर कथित जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। न्याय की आस में महिला ने पुलिस कमिश्नर की गाड़ी रोककर पूरे मामले की शिकायत की और निष्पक्ष जांच की मांग की।

पीड़िता भानुप्रिया, निवासी सत्तनपुर गांव, ने बताया कि उनके पति गुजरात में मजदूरी करते हैं और वह अपने बेटे और 18 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहती हैं। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से उन्हें जातिसूचक टिप्पणियां कर प्रताड़ित किया जाता रहा है।

महिला के अनुसार, 23 जून 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उनके घर (Varanasi) के सामने मड़ई रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। विरोध करने पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके साथ अभद्रता की गई, सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जबकि उनकी बेटी का हाथ टूट गया और बेटे के साथ भी मारपीट की गई।

Varanasi: प्रभावी कार्रवाई ना होने लगा आरोप

पीड़िता का कहना है कि घटना (Varanasi) की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। महिला का दावा है कि थाने जाने पर भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और उन्हें कार्रवाई के लिए इंतजार करने की बात कहकर टाल दिया गया। उनका आरोप है कि अब तक न तो सरकारी मेडिकल कराया गया और न ही समुचित उपचार की व्यवस्था की गई।

स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए महिला ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (Varanasi) से कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

पीड़िता ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि मां-बेटी का तत्काल सरकारी मेडिकल और इलाज कराया जाए, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारी (Varanasi) से कराई जाए तथा परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles