मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थिक सलाहकार केवी राजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की आर्थिक शक्ति बनाने में कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका होगी। वाराणसी में आइसार्क और आईसीआरआईईआर द्वारा आयोजित दो दिवसीय नीति संवाद में टिकाऊ धान प्रणाली पर चर्चा हुई।

HighLights
- यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य।
- कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर केवी राजू का जोर।
- आइसार्क में टिकाऊ धान नीतियों पर उच्च स्तरीय संवाद।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश तेजी से आर्थिक विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। सरकार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तदनुरूप नीतियों का अनुगमन कर रही है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की आर्थिक शक्ति बनाने मेें कृषि क्षेत्र की बड़ी भूमिका होगी। आइसार्क में आरंभ धान नीतियों पर उच्च स्तरीय नीति संवाद के निष्कर्षों को प्रदेश सरकार कृषि व किसान हित में लागू करेगी।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आर्थििक सलाहकार केवी राजू ने कही। वह शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क व भारतीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद के सहयोग से, आइसार्क में आरंभ दो दिवसीय उच्च स्तरीय नीति संवाद के दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “भारत में टिकाऊ एवं सुदृढ़ धान प्रणाली के लिए नीतियों का पुनर्गठन : सीख एवं प्राथमिकताएं’ है।

