काशी द्वार योजना: किसानों की सहमति सर्वोपरि, मिलेगा चार गुना मुआवजा।
HighLights
- किसानों की सहमति के बिना भूमि नहीं ली जाएगी।
- सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलेगा किसानों को।
- काशी द्वार योजना वाराणसी के विकास में मील का पत्थर।
संवाददाता (बड़ागांव) वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जनसहयोग कार्यालय पर शनिवार को विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने ‘काशी द्वार योजना’ को लेकर किसानों के बीच फैल रहे भ्रम को दूर करते हुए स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यह योजना वाराणसी के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विधायक ने पत्रकारों को जानकारी दी कि जिन किसानों की भूमि इस योजना के दायरे में आ रही है, उन्हें उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा बेहतरीन मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजे की शर्तें इस प्रकार हैं: सर्किल रेट का चार गुना उचित मुआवजा, मूल रेट पर 24 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी और यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः सहमति के आधार पर संपन्न की जा रही है।

