यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने शो ‘एंगेज्य सीजन 2’ में जिया शंकर को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। एल्विश ने गुलाब देकर पूछा, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” जिसके जवाब में जिया ने “हां” कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-1772953266322_v.webp)
HighLights
- एल्विश यादव ने किसे किया प्रपोज
- ‘एंगेज्य सीजन 2’ के फिनाले में हुई ये बात
- अब किसके प्यार में राव साहब?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने कुछ समय पहले लाफ्टर शेफ में रिवील किया था कि वो किसी के प्यार में हैं। तभी से फैंस ये जानने को लेकर उत्सुक थे कि वो लकी गर्ल कौन है? अब फाइनली ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपनी लाइफ के अगले चैप्टर में जाने की तैयारी कर ली है।
एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है उसमें वो एक एक्ट्रेस को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में एल्विश यादव बड़े ही सलीके से बैठकर जिया शंकर को प्रपोज कर रहे। ये वीडियो उनके शो एंगेज्य सीजन 2 का है जिसमें एल्विश यादव घुटनों पर बैठे नजर आ रहे। हाथों में गुलाब लेकर वो जिया से कहते हैं- ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी।’
जिया शंकर ने क्या दिया जवाब?
इसके जवाब में जिया शंकर कहती हैं- मैं तुमसे प्यार करती हूं। हां मैं तुमसे शादी करूंगी। जिया का जवाब सुनकर एल्विश ब्लश करने लगते हैं। एक तरफ जहां इसके वायरल होते ही कई फैंस उन्हें बधाई देने लगे। वहीं कुछ का मानना है कि दोनों ने ये अपने शो के लिए किया है। असलियत क्या है ये देखने के लिए ऑडियंस को आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

