लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए सात IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद चार जिलों, बदायूं, फतेहपुर, कासगंज और भदोही के पुलिस अधीक्षकों (SP/SSP) में फेरबदल हुआ है। इस फैसले से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. बृजेश कुमार सिंह को उनके पद से हटाकर एसपी लॉजिस्टिक्स, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
नए पुलिस कप्तानों की तैनाती इस तबादले में कासगंज की एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का नया SSP बनाया गया है। भदोही के एसपी अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
गोरखपुर में एएसपी (नगर) के पद पर तैनात अभिनव त्यागी को अब भदोही का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एडीसीपी पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर का नया एएसपी (नगर) की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा एसपी लॉजिस्टिक्स ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज का नया एसपी बनाया गया है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान नए हाथों में आ गई है।
इससे पहले IAS और PCS अधिकारियों के तबादले बता दें कि इससे ठीक पहले योगी सरकार ने सात IAS और चार PCS अधिकारियों के भी तबादले किए थे। IAS अधिकारियों में प्रकाश बिंदु को सचिव लोक निर्माण विभाग से हटाकर सचिव गृह विभाग बनाया गया है। डॉ. लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।
महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग और महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कुमार को महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से हटाकर निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है।
रघुबीर को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भेजा गया है, जबकि आशीष कुमार को राज्य पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक के साथ विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
चार PCS अधिकारियों के तबादले PCS अधिकारियों में झांसी स्थित बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी को कुशीनगर का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है। एसडीएम वेद प्रिय आर्य का तबादला जालौन से मथुरा एडीएम (न्यायिक) पर हुआ है। एसडीएम प्रदीप कुमार द्वितीय को झांसी से गोंडा भेजा गया है, जबकि मथुरा के एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
Also Read : सीनियर से विवाद या मानसिक दबाव? BHU में जूनियर डॉक्टर के आत्महत्या प्रयास से मचा हड़कंप

