वाराणसी में PNG कनेक्शन बढ़ाने की तैयारी: DM बोले- गैस की कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में गेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर घर-घर दिये जाने वाले गैस कनेक्शन कार्य की प्रगति की समीक्षा कर इसमें तेजी लाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने रविवार से शहर के सभी 8 जोनल कार्यालयों पर विशेष कैम्प लगाकर घर-घर कनेक्शन दिये जाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि घर-घर में गेल द्वारा रसोई गैस कनेक्शन दी जा रही हैं। आवेदन करने पर एक सप्ताह के अंदर कनेक्शन लगा दी जायेगी। अब तक 68196 हाउस में 122946 कनेक्शन हो गया है। पांडेयपुर- मानसिक चिकित्सालय, पूरा पंचकोसी मार्ग, संदहा मार्ग, टीएफसी तक, भोजूवीर, शिवपुर रेलवे फाटक के आसपास, होलापुर, पिसौर, भेल के पीछे आदि सहित वरुणा पार का लगभग क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। घरों का कनेक्शन भी किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में भी 80 फीसदी क्षेत्र कवर किया जा चुका हैं।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक गेल द्वारा घर-घर गैस कनेक्शन दिए जाने के लिए मेन लाइन का विस्तार किया जा चुका है। घरों का कनेक्शन अपेक्षाकृत कम होने पर इसके लिए उन्होंने कैम्प लगाकर अभियान चलाकर कनेक्शन दिये जाने का निर्देश दिया। बिछाए गए ब्रांच लाइन के सापेक्ष घरों का कनेक्शन कम होने पर तेजी लाए जाने पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि जिले में अब तक 102 किमी स्टील के हाई प्रेशर तथा 1450 किमी प्लास्टिक के लो प्रेशर लाइन लगाया जा चुका है। रविवार से प्रत्येक दिवस शहर के 8 जोन कार्यालयो पर विशेष कैम्प लगाए जाने का निर्देश दिया।

गेल के अधिकारियों ने गेल का हेल्प लाइन नंबर 7268071339, 9454535384 देते हुए बताया कि कनेक्शन एवं आपूर्ति के बाबत कभी भी इस हेल्प लाइन नंबर पर कंप्लेन किया जा सकता है। इसके अलावा PNG MITRA ऐप पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गेल के अधिकारियों को रविवार से शहर के सभी 8 जोन कार्यालयो पर विशेष कैम्प लगाकर कनेक्शन दिये जाने के लिए आवश्यक कार्र्वाई कराए जाने को निर्देशित किया।

बैठक में गेल के अधिकारियों के साथ ही तरना वार्ड के पार्षद रोहित मिश्रा, अन्य वार्डो के पार्षद आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Also Read : Varanasi : LPG गैस किल्लत से अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई ठप, अजय राय ने BJP को घेरा, बोले- अन्नदान’ की महान परंपरा पर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles