विदेशी मेहमानों को भाया काशी का विवाह संस्कार, बारात और वैदिक परंपरा देख हुए मंत्रमुग्ध

Varanasi News: भारतीय सनातन संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखने के लिए दुनिया भर से विदेशी सैलानी काशी का रुख करते हैं। यहां के घाट, मंदिर और धार्मिक अनुष्ठान तो उन्हें आकर्षित करते ही हैं, लेकिन भारतीय विवाह संस्कार का रंग भी विदेशियों को खासा लुभाता है। ऐसा ही अनोखा नजारा शहर के अस्सी क्षेत्र में देखने को मिला, जब फ्रांस से आए एक दर्जन से अधिक विदेशी मेहमान अपने भारतीय मित्र की बहन की शादी में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे।

यह शादी वारामसी के अस्सी इलाके की एक वाटिका में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुई। खास बात यह रही कि फ्रांस से आए सभी मेहमान भारतीय परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। महिलाओं ने साड़ी पहनी, जबकि पुरुष कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। विदेशी मेहमानों का यह अंदाज शादी में शामिल लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

दरअसल, यह पूरा आयोजन शहर के रहने वाले फ्रेंच भाषा के अनुवादक Vishal Yadav की बहन की शादी का था। विशाल यादव पिछले करीब डेढ़ दशक से फ्रेंच अनुवादक के रूप में काम कर रहे हैं और इसी दौरान उनकी फ्रांस के कई लोगों से गहरी दोस्ती हो गई। उन्होंने बताया कि उनके विदेशी मित्र लंबे समय से भारतीय शादी को करीब से देखने की इच्छा रखते थे। जैसे ही बहन की शादी तय हुई, उन्होंने सभी दोस्तों को निमंत्रण दिया और वे तुरंत काशी आने के लिए तैयार हो गए।

शादी में शामिल होने आए फ्रांस के ल्योन शहर के पत्रकार Christophe Pouget ने इस अवसर का न केवल व्यक्तिगत रूप से आनंद लिया, बल्कि पेशेवर नजरिए से भी भारतीय परंपराओं को समझने की कोशिश की। उन्होंने शादी समारोह, बारात और वैदिक रस्मों की जमकर फोटोग्राफी की।

क्रिस्टोफ़ पूजे ने कहा कि भारत आने वाले ज्यादातर विदेशी पर्यटकों की इच्छा काशी देखने की होती है। उनके अनुसार, भारतीय बारात और वैदिक मंत्रों के बीच होने वाली शादी का अनुभव बेहद अद्भुत और यादगार है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता को दर्शाती है।

ALSO READ – ‘भगवान राम काल्पनिक’ टिप्पणी पर Rahul Gandhi को समन, वाराणसी की अदालत में आज होगी सुनवाई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles