Varanasi News: चैत्र नवरात्रि को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर निगम ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन त्योहारों के दिन नगर निगम क्षेत्र में मांस, मीट और मछली की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
यह फैसला महापौर की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही त्योहारों के दौरान शहर में व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं के सम्मान पर विशेष जोर दिया गया।
नगर निगम ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
इन निर्देशों के अनुपालन की जिम्मेदारी नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपी गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी मांस, मीट या मछली की बिक्री न हो।
नगर निगम के अनुसार, यह कदम शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। नवरात्रि और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार का विवाद या असुविधा उत्पन्न न हो।
ALSO READ – वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी, वीडियो वायरल होते ही 14 युवक गिरफ्तार

