वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर नॉनवेज इफ्तार पार्टी, वीडियो वायरल होते ही 14 युवक गिरफ्तार

Varanasi News: धर्मनगरी काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के पंचगंगा घाट के पास की बताई जा रही है। सोमवार शाम कुछ युवक गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया।

वायरल वीडियो में युवक पार्टी का आनंद लेते और भोजन करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान नाव पर नॉनवेज खाना, विशेष रूप से बिरयानी परोसी गई। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि खाने के बाद बची हड्डियों को गंगा में फेंका गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इस मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि गंगा की पवित्र धारा के बीच इस तरह नॉनवेज भोजन करना और उसके अवशेष नदी में फेंकना आस्था के खिलाफ है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की और उसमें दिख रहे युवकों की पहचान की। इसके बाद 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब शहर में रामनवमी समेत अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर माहौल पहले से ही संवेदनशील है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

ALSO READ – मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM Yogi, दर्शन-पूजन कर जानी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles