Varanasi News: बैक्टीरिया से हो रही मछलियों की मौत, संकुलधारा पोखरे की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Varanasi News: शहर के संकुलधारा पोखरा में बीते दिनों से हो रही मछलियों की मौत का कारण अब सामने आ गया है। जांच में पुष्टि हुई है कि मछलियों की मौत बैक्टीरियल संक्रमण के कारण हो रही है, जबकि पानी की गुणवत्ता और ऑक्सीजन स्तर सामान्य पाए गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग ने विशेषज्ञों की टीम (Varanasi News) को मौके पर भेजा। टीम ने पोखरे के पानी के नमूने लेकर जांच के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में परीक्षण कराया। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि यह समस्या प्रदूषण नहीं, बल्कि जैविक संक्रमण से जुड़ी है।

Varanasi News: मरने वाली मछलियां केवल थाई बांगुर

विशेषज्ञों के अनुसार, मरने वाली मछलियां केवल थाई बांगुर प्रजाति की हैं, जबकि अन्य मछलियां सुरक्षित हैं। विशेषज्ञ परम ने बताया कि यह विदेशी प्रजाति एक विशेष प्रकार के बैक्टीरिया के प्रति अधिक संवेदनशील होती है, जिससे इनमें संक्रमण तेजी से फैलता है और मृत्यु हो जाती है।

जांच के दौरान पानी में घुलित ऑक्सीजन (DO) और गुणवत्ता सामान्य पाई गई, जिससे यह साफ हो गया कि मछलियों की मौत ऑक्सीजन की कमी या जल प्रदूषण से नहीं हो रही है।

विशेषज्ञों ने बताया कि पोखरे (Varanasi News) में मछलियों की संख्या उसकी क्षमता से अधिक हो चुकी है। अधिक घनत्व के कारण मछलियों में तनाव बढ़ता है और रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, दूध, खाद्य पदार्थ और कूड़ा-कचरा जैसे जैविक अपशिष्ट पानी में जाने से बैक्टीरिया की संख्या तेजी से बढ़ती है, जो मछलियों के लिए घातक साबित होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि थाई बांगुर एक विदेशी प्रजाति है, जिसे सार्वजनिक जलाशयों में रखना पर्यावरणीय दृष्टि से उचित नहीं है। विशेषज्ञों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि पोखरे में मछलियां न छोड़ें और कूड़ा-कचरा या धार्मिक सामग्री, विशेषकर दूध, पानी में न डालें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles