Vrindavan: दर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू, बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की मची चीख-पुकार

Vrindavan: श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन के दौरान भारी भीड़ के चलते हालात बिगड़ गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर पहुंचनी शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक अनियंत्रित हो गई।

मंदिर के आसपास की संकरी गलियां और बाजार पूरी तरह से भर गए। भीड़ इतनी अधिक थी कि लोगों का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। हर तरफ लंबी कतारें और जाम जैसी स्थिति देखने को मिली।

Vrindavan: दबाव में आए श्रद्धालु, मची चीख-पुकार

भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की हुई, जिससे लोग घबराकर शोर मचाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ (vrindavan)के कारण कई लोग अपने साथ आए परिजनों से बिछड़ गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात पुलिस और प्रशासनिक इंतजाम (vrindavan)भी नाकाफी साबित हुए। बैरिकेडिंग और रूट कंट्रोल जैसी व्यवस्थाएं भी भीड़ के आगे टिक नहीं पाईं। स्थिति को संभालने के लिए श्रद्धालुओं को बैच में भेजने की कोशिश की गई, लेकिन लगातार बढ़ती भीड़ के कारण यह व्यवस्था प्रभावी नहीं रह सकी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles