Varanasi: अध्यात्मिक नगरी काशी में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें गहरा सुकून मिला है।
मंदिर परिसर में सादगी के साथ पहुंची अभिनेत्री ने बाबा विश्वनाथ (Varanasi) का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और काशी की महिमा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बनारस की यह भूमि अद्भुत है और यहां मिलने वाली शांति का अनुभव कहीं और नहीं होता।
Varanasi: गंगा आरती में भी हुई थी शामिल
माधुरी दीक्षित ने अपने दौरे के दौरान गंगा आरती में भी हिस्सा लिया और इसकी भव्यता को बेहद मनमोहक बताया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत खास और यादगार रहा।
उन्होंने वाराणसी (Varanasi) में हुए विकास कार्यों की भी प्रशंसा की और कहा कि जब से नरेंद्र मोदी यहां के सांसद बने हैं, तब से शहर में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। साफ-सफाई, व्यवस्थाएं और घाटों की सुंदरता अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक हो गई है।
अभिनेत्री ने क्रूज के जरिए गंगा (Varanasi) के घाटों का भी भ्रमण किया और इसे बेहद सुखद अनुभव बताया। उनका यह दौरा एक बार फिर काशी में आस्था और पर्यटन के अनूठे संगम को उजागर करता है।

