खौफनाक मर्डर मिस्ट्री से दहला Sonbhadra: प्रेम-प्रसंग बना साजिश, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर डैम में फेंका शव

Sonbhadra: जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़वा गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर की उसकी कथित प्रेमिका ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए डैम में फेंक दिया।

मृतक की पहचान चंदौली निवासी 50 वर्षीय कुंवार मौर्या के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को वह अपने ड्राइवर के साथ सोनभद्र पहुंचे थे और कथित प्रेमिका के घर ठहरे थे।

Sonbhadra: भरोसे के घर में रची गई साजिश

बताया जा रहा है कि जिस घर में वह ठहरे थे, वहीं उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि महिला ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर कुंवार मौर्या की बेरहमी से हत्या कर दी। इस पूरे मामले का खुलासा मृतक के ड्राइवर ने किया। उसके अनुसार, घटना (Sonbhadra) की रात आरोपियों ने उसे धमकाते हुए शव को ठिकाने लगाने में मदद करने के लिए मजबूर किया।

ड्राइवर के मुताबिक, शव को कार की डिग्गी में रखकर सभी आरोपी सिरसा डैम पहुंचे, जहां पत्थरों से बांधकर लाश को गहरी खाई में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

डर के साए में रहा ड्राइवर, फिर दी सूचना

कई दिनों तक डर के माहौल में रहने के बाद ड्राइवर ने हिम्मत जुटाई और वापस चंदौली जाकर मृतक के परिजनों को पूरी घटना (Sonbhadra) की जानकारी दी। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर डैम से शव बरामद किया।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मुख्य आरोपी महिला, उसका पति और भांजा फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस (Sonbhadra) ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles