जेवर में Noida International Airport का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बेहद कम समय में होगी बोर्डिंग, मई से उड़ानें संभव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को Noida International Airport का उद्घाटन किया। दोपहर 12 बजे के बाद एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और रनवे का निर्माण किया गया है। एक रनवे वाले इस टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। इस चरण को विकसित करने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है।

पूरे प्रोजेक्ट को 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। सभी चार चरण पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। वर्तमान में यह रिकॉर्ड बीजिंग डैक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम है, जिसका क्षेत्रफल करीब 47 वर्ग किलोमीटर है।

Noida International Airport पर मई से उड़ानें संभव

अधिकारियों के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरा निर्माण वर्ष 2040 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, यहां से उड़ानों का संचालन मई महीने से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस एयरपोर्ट (Noida International Airport) की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज और आधुनिक व्यवस्था है। यात्रियों को एंट्री के बाद बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में 20 मिनट से भी कम समय लगेगा। सुरक्षा जांच के बाद करीब 60 मीटर लंबे कॉरिडोर से गुजरकर यात्री आसानी से गेट तक पहुंच सकेंगे।

तुलना करें तो इंडिया गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर यात्रियों को एंट्री से बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में आमतौर पर 15 से 30 मिनट का समय लगता है।

फिलहाल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से उड़ान संचालन के लिए IndiGo, Air India Express और Akasa Air के साथ करार किया गया है। तीनों एयरलाइंस के चेक-इन काउंटर तैयार हो चुके हैं और ट्रायल प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यात्री यहां बैगेज ड्रॉप से लेकर बोर्डिंग पास तक की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे यात्रा अनुभव और भी सहज और तेज हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles