Ayodhya: जिले के राजघाट क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद घटना सामने आई है, जहां ‘श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते यज्ञशाला और आसपास के पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह महायज्ञ राजघाट स्थित बाटी वाले बाबा घाट (Ayodhya) के पास आयोजित किया जा रहा था। अनुष्ठान के दौरान अचानक आग की लपटें उठीं, जो सूखे घास-फूस और टेंट सामग्री के कारण तेजी से फैल गईं। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया।
इस आयोजन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे थे। घटना के समय वह स्वयं मौके पर मौजूद थे। साथ ही अभय सिंह भी कार्यक्रम (Ayodhya) में शामिल थे। आग लगते ही सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वीआईपी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
Ayodhya: दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। रेस्क्यू टीम (Ayodhya) पंडाल के अंदर फंसे सामान को बाहर निकालने में जुटी रही।
हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या हवन कुंड से निकली चिंगारी को संभावित वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं। पुलिस (Ayodhya) बल मौके पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।

