Varanasi: कपसेठी रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi: जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

यह घटना कपसेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित रेलवे फाटक के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह रेलवे ट्रैक पर शव देखे जाने के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

Varanasi: ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

पुलिस (Varanasi) जांच के दौरान मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय गनेश राजभर पुत्र रामनाथ राजभर, निवासी ग्राम रघुनाथपुर (कपसेठी थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गनेश राजभर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, गनेश राजभर की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े गनेश अपने पीछे पत्नी सरोज देवी और तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना (Varanasi) की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस (Varanasi) द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि किसी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles