UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर फ्लाईओवर से लटका

UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल फ्लाईओवर के पास ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए आधा हवा में लटक गया। गनीमत रही कि ट्रेलर नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर दिल्ली की ओर जा रहा था और उसमें करीब 10 नए ट्रैक्टर लदे हुए थे। सुबह करीब 10 बजे गोकुल रेस्टोरेंट के पास फ्लाईओवर (UP) पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार में ट्रेलर रेलिंग से टकराया और उसका अगला हिस्सा हवा में झूलने लगा। यह दृश्य देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।

UP: चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे (UP) में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस (UP) ने ट्रेलर मालिक को सूचना देने के साथ ही क्रेन की सहायता से वाहन को सुरक्षित हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारू किया गया। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। फिलहाल पुलिस (UP) मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles