Varanasi स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष 103वां संकट मोचन संगीत समारोह 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन की खास बात यह है कि पहली बार 14 मुस्लिम कलाकार भी हनुमान जी की स्तुति में शास्त्रीय संगीत और कला की प्रस्तुतियां देंगे, जो सांस्कृतिक समरसता का अनूठा उदाहरण होगा।
समारोह में 11 पद्म पुरस्कार से सम्मानित कलाकारों सहित कुल 45 प्रमुख कलाकार और 150 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। कई ख्याति प्राप्त कलाकार पहली बार संकट मोचन मंदिर के मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने कहा कि यह मंदिर हमेशा से सभी धर्मों और समुदायों के लोगों (Varanasi) के लिए खुला रहा है। उन्होंने अपील की कि समाज में ऐसे स्थान बने रहने चाहिए, जहां बिना भेदभाव के सभी लोग भक्ति और संस्कृति से जुड़ सकें।
हनुमान जयंती पर 2–5 अप्रैल तक रामायण सम्मेलन
हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक मंदिर परिसर में भव्य रामायण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देशभर से रामायण मंडलियां और मानस वक्ता भाग लेंगे। सम्मेलन (Varanasi) की अध्यक्षता विख्यात संत सीताराम महाराज करेंगे और श्रद्धालुओं को रामकथा का संदेश देंगे।
Varanasi: कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
- 2 अप्रैल: सुबह पूजन-आरती, झांकी और दिनभर अखंड रामायण पाठ; रात में भजन-कीर्तन और रामायण मंडलियों का अखंड गान
- 3 से 5 अप्रैल: प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक श्रीरामचरितमानस पर प्रवचन
संकट मोचन संगीत समारोह (Varanasi) देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जहां शास्त्रीय संगीत, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संगीत प्रेमी और कलाकार इसमें शामिल होंगे।

