Varanasi: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बहेड़वा गांव निवासी दिलीप कुमार (32) सोमवार सुबह गांव के ही तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पानी में डूब गया। कुछ देर बाद तालाब में नहाने पहुंचे एक युवक का पैर उसके शरीर से टकराया, जिसके बाद उसने शोर मचाकर अन्य लोगों और परिजनों (Varanasi) को जानकारी दी।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को तालाब से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल (Varanasi) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिया, जिससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
Varanasi: मिर्गी की बीमारी की आशंका
स्थानीय लोगों (Varanasi) के अनुसार, मृतक को मिर्गी की बीमारी थी, जिसके चलते पानी में गिरकर डूबने की आशंका जताई जा रही है। मृतक दिलीप कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

