Varanasi: भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 29वीं पूर्वी जोन अंतरवाहिनी तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रोमांच पैदा कर दिया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तरणताल में आयोजित तैराकी स्पर्धाओं में मेजबान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर तैराकी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता (Varanasi) के तहत 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 48वीं वाहिनी दूसरे और 34वीं वाहिनी वाराणसी तीसरे स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर स्पर्धा में भी 42वीं वाहिनी का दबदबा रहा, जिसने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में 34वीं वाहिनी दूसरे और 42वीं वाहिनी के एक अन्य खिलाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
Varanasi: शानदार तालमेल का प्रदर्शन
4×100 मीटर मेडले रिले में 4वीं वाहिनी ने शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। 12वीं वाहिनी दूसरे और 20वीं वाहिनी तीसरे स्थान पर रही। वहीं दिन की प्रमुख स्पर्धा 400 मीटर तैराकी में मेजबान 34वीं वाहिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में 12वीं वाहिनी को रजत और 42वीं वाहिनी को कांस्य पदक मिला।

इसी क्रम में भुल्लनपुर स्थित पीएसी मैदान (Varanasi) में आयोजित क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस रोमांचक दौड़ में 48वीं वाहिनी के अनुज पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 20वीं वाहिनी के अभिषेक यादव दूसरे और 36वीं वाहिनी रामनगर के रत्नेश तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी (Varanasi) की कुल 10 वाहिनियों—4वीं, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं और 48वीं—के 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन के दौरान पीएसी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सोनकर (पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी वाराणसी अनुभाग) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम 3 बजे किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ था, जिसका उद्घाटन सेना नायक मीनाक्षी कात्यायन ने किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

