Varanasi: गंगा में बजड़े पर बीयर पार्टी पड़ी भारी, आरोपी युवक अस्सी घाट से गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Varanasi: अस्सी घाट पर गंगा नदी में बजड़े (नाव) पर बीयर पीने और डीजे पर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि धार्मिक आस्था से जुड़े आयोजनों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अर्जुन राजभर (25 वर्ष) निवासी नगवां के रूप में हुई है, जो पेशे से नाव डेकोरेटर बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार सुबह उसे अस्सी घाट क्षेत्र (Varanasi) से गिरफ्तार कर लिया।

Varanasi: धार्मिक यात्रा के दौरान आपत्तिजनक हरकत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ अस्सी घाट से मिर्जापुर की ओर बजड़े पर गया था। यात्रा के दौरान रात में अदलहाट क्षेत्र के पास नाव में बैठकर बीयर पी और डीजे पर डांस किया। बताया जा रहा है कि यह यात्रा माता शीतला (Varanasi) के बधावा से जुड़ी धार्मिक नाव यात्रा के साथ हो रही थी, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।

वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन में नाराजगी फैल गई। धार्मिक आस्था के बीच इस तरह की गतिविधि को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

नाविक की शिकायत पर कार्रवाई

इस मामले में नाविक प्रेम साहनी (Varanasi) की शिकायत पर भेलूपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया था।

पूरी कार्रवाई गौरव बंसवाल (डीसीपी काशी) और गौरव कुमार (एसीपी भेलूपुर) की निगरानी में की गई। अधिकारियों ने(Varanasi) स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था और मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles