Varanasi: पुलिस कमिश्नरेट के तहत चल रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिगरा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने उड़ीसा से वाराणसी लाई जा रही अवैध गांजा की खेप को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस (Varanasi) के अनुसार, यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया। दोनों अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।
Varanasi: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत हुई कार्रवाई
इस संबंध में डॉ. ईशान सोनी (एसीपी चेतगंज) ने बताया कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का उद्देश्य शहर में नशीली वस्तुओं की तस्करी (Varanasi) पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
वहीं, सिगरा थाना प्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि वाराणसी पुलिस (Varanasi) द्वारा हाल के दिनों में नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है, जिसके तहत लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

