Varanasi: चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को उग्र हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि प्रदर्शन के दौरान पथराव शुरू हो गया, जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, आंबेडकर जयंती के दिन दलित समाज के लोगों ने जुलूस के दौरान बाबा बटुक भैरवनाथ मंदिर के गेट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर (Varanasi) से जुड़ा झंडा लगा दिया था। अगले दिन झंडा हटे होने की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Varanasi: पहले समझौता, फिर बढ़ा विवाद
सूचना पर पहुंची पुलिस (Varanasi) ने स्थिति को संभालते हुए झंडा दोबारा लगवाया और लोगों को शांत कराया। लेकिन दूसरे पक्ष के विरोध के बाद पुलिस ने झंडा हटवा दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की सहमति से रामनवमी पर लगाया गया केसरिया ध्वज पुनः स्थापित किया गया था।
इसके बावजूद शुक्रवार को दलित समाज के लोग फिर से सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस (Varanasi) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान एसीपी विदुष सक्सेना को आंख के पास पत्थर लग गया। हालांकि गंभीर चोट से वह बाल-बाल बच गईं।
मौके पर भारी फोर्स तैनात, हालात तनावपूर्ण
स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना (Varanasi) से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि विवाद के कारणों का स्पष्ट पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जा सके।

