UP College हत्याकांड में छात्रों का विरोध जारी, सीएम के नाम खून से लिखा खत, न्याय की मांग तेज

उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में 20 मार्च को हुई छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्याय की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे छात्रों ने मंगलवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर छात्रों ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल पिस्टल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है।

मुख्य आरोपी के परिजनों पर भी आरोप

छात्रों (UP College) ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मनजीत चौहान के भाई द्वारा सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणियां कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। छात्रों ने उसकी भी गिरफ्तारी की मांग की है।

छात्रों का आरोप है कि घटना के बाद जिलाधिकारी द्वारा एडीएम को एक महीने में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए छात्रों ने नाराजगी जताई।

UP College: क्या है पूरा मामला

20 मार्च को करीब 11:30 बजे कॉलेज परिसर (UP College) में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी छात्र मनजीत चौहान को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके साथी अनुज मौर्य ने बाद में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था। प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई, जिसमें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ शिक्षक भी घायल हुए।

छात्रों ने साफ कहा है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस पूरे मामले ने एक बार फिर कैंपस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles