Varanasi में मामूली विवाद में व्यवसायी की पीट-पीटकर मार डाला, गांव में तनाव

Varanasi के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पिंडरा क्षेत्र के घमहापुर (कुआंर) निवासी 38 वर्षीय मनीष सिंह देर रात अपने कारखाने से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार से बिंदु प्रजापति नामक महिला का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में महिला घायल हो गई, जिसे तत्काल बसनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि इसी घटना के बाद विवाद बढ़ गया और गांव के कुछ लोगों ने लामबंद होकर मनीष सिंह पर हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

Varanasi: 8 नामजद समेत 15 के खिलाफ केस

मामले में नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Varanasi) किया गया है। पुलिस ने अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पांच थानों की फोर्स और पीएसी तैनात (Varanasi) कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

मनीष सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर वह दोना-पत्तल बनाने का कारखाना चलाते थे। इस घटना (Varanasi) के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles