Varanasi: अवतरण दिवस पर अनूठी पहल, क्री-कुंड में 55 जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह 1 मई को

Varanasi: रविंद्रपुरी स्थित क्री-कुंड परिसर में 1 मई को एक विशेष सामाजिक और धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। अघोर पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के अवतरण दिवस के अवसर पर 55 जरूरतमंद नवयुवक-युवतियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

Varanasi: अघोर शोध एवं सेवा संस्थान की पहल

यह आयोजन अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर अनुसंधान एवं सेवा संस्थान (varanasi) के तत्वावधान में किया जा रहा है। संस्था लंबे समय से चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए कार्य करती रही है।

पूरे विधि-विधान से होंगे विवाह संस्कार संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह और कार्यक्रम संयोजिका रूबी सिंह ने बताया कि विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।

Varanasi – कार्यक्रम के तहत:

  • सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हल्दी की रस्म होगी
  • रात्रि 8 बजे से मध्यरात्रि तक विवाह संस्कार संपन्न किए जाएंगे
  • इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा

पीठाधीश्वर का आशीर्वाद मिलेगा

इस अवसर (varanasi) पर अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम स्वयं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

यह सामूहिक विवाह समारोह (varanasi) न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनेगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देगा। आयोजन के माध्यम से सामूहिक सहयोग, समानता और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles