Varanasi: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति समेत तीन पर केस दर्ज

Varanasi: लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लंका थाने में तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता सुमेधा पांडेय, जो सामनेघाट स्थित मारुति नगर मलहिया (Varanasi) की निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व ककरमत्ता निवासी अभिनव पांडेय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विवाह के दौरान उनके परिवार ने नकद राशि समेत लाखों रुपये खर्च किए थे।

Varanasi: अतिरिक्त 25 लाख रुपये की मांग

विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अभिनव पांडेय, ससुर नरेंद्र पांडेय और सास नीलम पांडेय ने मायके से अतिरिक्त 25 लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता (Varanasi) के अनुसार जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई और उसे अपमानित कर घर से निकालने की धमकी दी गई।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर लंका थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच (Varanasi) में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles