Varanasi: विनायक प्लाजा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूसरी मंजिल पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस को मृतक के पास से एक आईडी कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान भरत खन्ना के रूप में होने की संभावना जताई जा रही है। आईडी कार्ड पर तमिल भाषा में विवरण दर्ज होने के कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक दक्षिण भारत के किसी राज्य का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस (Varanasi) उसकी सही पहचान सुनिश्चित करने और परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Varanasi: जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक डायरी भी बरामद हुई, जिसमें “सॉरी” लिखा मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे संभावित सुसाइड नोट मानकर जांच कर रही है। डायरी में कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे हुए मिले हैं, जिनके जरिए मृतक के परिचितों और परिजनों (Varanasi) से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।
डीसीपी गौरब बंसवाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर ब्लेड से कटने के कई निशान पाए गए हैं। इनमें कुछ घाव पुराने जबकि कुछ ताजा प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों (Varanasi) के बयान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

