Dalmandi चौड़ीकरण अभियान ने पकड़ी रफ़्तार, कल से 43 भवनों पर चलेगा बुलडोजर, PWD ने दी अंतिम चेतावनी

वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण (Dalmandi) अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन ने कार्रवाई तेज करते हुए शुक्रवार को दालमंडी क्षेत्र में ध्वनि यंत्र के माध्यम से 43 भवन स्वामियों को अंतिम चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि चिन्हित भवनों को तत्काल खाली कर दिया जाए, क्योंकि 9 मई से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि शनिवार से बुलडोजर कार्रवाई शुरू होगी और अगले तीन दिनों के भीतर सभी 43 भवनों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए अभियान में तेजी लाई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत कुल 181 भवन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अब तक 61 भवनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 62 भवन पहले ही गिराए जा चुके हैं। प्रभावित भवन स्वामियों को लगभग 39 करोड़ रुपये का मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है।

Dalmandi: मस्जिदों को लेकर भी चल रही प्रक्रिया

इस चौड़ीकरण अभियान (Dalmandi) के दायरे में क्षेत्र की 6 मस्जिदें भी आ रही हैं। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि जिन मस्जिदों का निर्माण नजूल भूमि पर पाया जाएगा, उनके मुतवल्लियों से बातचीत की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि निर्माण सरकारी जमीन पर पाया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना (Dalmandi) का मुख्य उद्देश्य पुराने शहर की संकरी गलियों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। लंबे समय से जाम और भीड़भाड़ की समस्या से जूझ रहे इस इलाके में सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles